सात निश्चय-3 के “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत आज दिनांक 20.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 15 लोगों की समस्याएं/शिकायतें सुनीं।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर दिलाना तथा उनकी शिकायतों का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
#IPRD
#JantaDarbar
#DistrictAdministrationRohtas #SabkaSammanJeevanAasan
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 20, 2026