भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर अपराध के मामले को लेकर पुलिस ने छापेमारी की। हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल के एक कमरे से मोबाइल फोन और साइबर अपराध से जुड़े दस्तावेज मिलने का पुलिस ने दावा किया है। कार्रवाई में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं गिरफ्तार युवकों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले के मुख्य आरोपी को बचाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। युवकों ने DSP सुधांशु के भांजे पर मुख्य आरोपी होने का आरोप लगाया है, हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।