बांधवगढ़: बारिश के बीच उमरिया में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर राखी सहाय ने ली परेड की सलामी
उमरिया में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। अमर शहीद स्टेडियम में कलेक्टर राखी सहाय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। बारिश की फुहारों के बीच भी एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड और पुलिस जवानों का उत्साह कम नहीं हुआ। अनुशासन और कदमताल के साथ जवानों ने देशभक्ति का जज्बा दिखाया।उमरिया में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ।