Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

*राज्य स्तरीय मादक पदार्थ नष्टीकरण अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की कार्रवाई।* *17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट।* *डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए व स्मैक को पुलिस ने जलाकर किया नष्टीकरण।* *नष्ट किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये।* चित्तौड़गढ़, 13 अगस्त 2026। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में उक्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये आंकी गई है। *42 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ का नष्टीकरण-* पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न पुलिस थानों के मालखानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थ एवं अन्य जब्त माल लंबे समय से संधारित होने के कारण मालखानों में जगह की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जब्त माल के विधिसम्मत निस्तारण तथा पुलिस थानों के मालखानों को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नॉन एसआर शाखा द्वारा संबंधित थानों से प्रस्ताव प्राप्त कर आवश्यक रिकॉर्ड तैयार किया गया। न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं निर्णय के बाद जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कुल 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल 08 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ व गांजे के 400 पौधे नष्ट किये गए। इनमें 39 प्रकरणों में 42 क्विंटल 05 किलोग्राम 183 ग्राम डोडाचूरा, 4 प्रकरणों में 01 किलोग्राम 175 ग्राम गांजा, 01 प्रकरण में 123 ग्राम एमडीएमए, 01 प्रकरण में 56 ग्राम हेरोइन व 02 प्रकरण में 1.582 किलो एवं 400 गांजे के पौधे शामिल है। उक्त मादक पदार्थ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में तस्करों के कब्जे से जब्त किए गए थे। *17 पुलिस थानों के प्रकरणों में हुई कार्रवाई-* नष्टीकरण की कार्रवाई जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, बस्सी, आकोला, रावतभाटा, बेगूं, पारसोली, भूपालसागर, शंभूपुरा, बिजयपुर, कनेरा, चंदेरिया, बड़ीसादड़ी, जावदा एवं भदेसर के कुल 47 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के संबंध में की गई। *पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी-* नष्टीकरण से पूर्व संबंधित प्रकरणों के रिकॉर्ड का मिलान किया गया तथा जब्त मादक पदार्थों का विधिवत वजन किया गया। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मादक पदार्थों के वजन, सत्यापन एवं नष्टीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी करवाई गई। नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह, डीएसपी भदेसर श्री विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक श्री जोधाराम, शंभूपुरा थानाधिकारी धर्मराज, संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी, नॉन एसआर शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट के एचआर हेड नितेश राठी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी धीरेन्द्र राठौड एवं पर्यावरण विभाग के नरेन्द्र भट्ट आदि अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण, मालखाना प्रबंधन एवं प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Badgaon, Udaipur | Aug 13, 2026

MORE NEWS

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️
.
#reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️ . #reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित*

*जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण*

सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई।

जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

--0--

*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित* *जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण* सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई। जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे। --0--

Badgaon, Udaipur | Aug 16, 2026

*राज्य स्तरीय मादक पदार्थ नष्टीकरण अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की कार्रवाई।* *17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट।* *डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए व स्मैक को पुलिस ने जलाकर किया नष्टीकरण।* *नष्ट किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये।* चित्तौड़गढ़, 13 अगस्त 2026। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में उक्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये आंकी गई है। *42 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ का नष्टीकरण-* पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न पुलिस थानों के मालखानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थ एवं अन्य जब्त माल लंबे समय से संधारित होने के कारण मालखानों में जगह की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जब्त माल के विधिसम्मत निस्तारण तथा पुलिस थानों के मालखानों को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नॉन एसआर शाखा द्वारा संबंधित थानों से प्रस्ताव प्राप्त कर आवश्यक रिकॉर्ड तैयार किया गया। न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं निर्णय के बाद जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कुल 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल 08 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ व गांजे के 400 पौधे नष्ट किये गए। इनमें 39 प्रकरणों में 42 क्विंटल 05 किलोग्राम 183 ग्राम डोडाचूरा, 4 प्रकरणों में 01 किलोग्राम 175 ग्राम गांजा, 01 प्रकरण में 123 ग्राम एमडीएमए, 01 प्रकरण में 56 ग्राम हेरोइन व 02 प्रकरण में 1.582 किलो एवं 400 गांजे के पौधे शामिल है। उक्त मादक पदार्थ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में तस्करों के कब्जे से जब्त किए गए थे। *17 पुलिस थानों के प्रकरणों में हुई कार्रवाई-* नष्टीकरण की कार्रवाई जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, बस्सी, आकोला, रावतभाटा, बेगूं, पारसोली, भूपालसागर, शंभूपुरा, बिजयपुर, कनेरा, चंदेरिया, बड़ीसादड़ी, जावदा एवं भदेसर के कुल 47 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के संबंध में की गई। *पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी-* नष्टीकरण से पूर्व संबंधित प्रकरणों के रिकॉर्ड का मिलान किया गया तथा जब्त मादक पदार्थों का विधिवत वजन किया गया। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मादक पदार्थों के वजन, सत्यापन एवं नष्टीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी करवाई गई। नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह, डीएसपी भदेसर श्री विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक श्री जोधाराम, शंभूपुरा थानाधिकारी धर्मराज, संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी, नॉन एसआर शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट के एचआर हेड नितेश राठी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी धीरेन्द्र राठौड एवं पर्यावरण विभाग के नरेन्द्र भट्ट आदि अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण, मालखाना प्रबंधन एवं प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - Badgaon News