रायरू-मुरैना रोड पर टैंकर धंसने से लगा लंबा जाम,
रायरू-मुरैना रोड: HP पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल-डीजल टैंकर जमीन में धंस जाने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। टैंकर के धंसने के बाद वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई, जिसके चलते काफी दूरी तक लंबा जाम लग गया।
जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं।