आज पिपरई में कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य संगठनों द्वारा कथित रूप से मंच का“शुद्धिकरण '' किए जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, आपत्तिजनक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।विशेष रूप से, जब भारत के संविधान और सामाजिक न्याय के महानायक भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का मार्ग दिखाया है, तब किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद जाति अथवा धार्मिक शुद्धता की मानसिकता को प्रदर्शित करने वाली ऐसी घटना समाज में भेदभाव और वैमनस्य को बढ़ावा देने वाली है।भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान देता है। किसी व्यक्ति के स्पर्श अथवा उपस्थिति के कारण किसी सार्वजनिक स्थान को“अशुद्ध” मानना संविधान की मूल भावना के विपरीत है। ऐसी घटनाओं से देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित एवं सभी संवेदनशील वर्गों की भावनाएँ आहत होती हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरई की ओर से हम महामहिम से मांग करते हैं कि उक्त घटना का निष्पक्ष जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।