विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा रोहतास जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में “विद्यार्थी सहयोग” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक सहायता एवं कौशल विकास सहित विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के समग्र अनुश्रवण एवं समन्वय की जिम्मेदारी विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी श्री हिमांशु शेखर द्वारा निभाई गई। संबंधित संस्थानों एवं प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर प्राप्त समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थी-केंद्रित एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
#IPRD
#BiharGovernment
#VidyarthiSahyog
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 25, 2026