Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
usr99426380
11
3
कन्नौज जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य और अव्यवस्थाओं के विरोध हॉस्टल बंद कर भूख हड़ताल की
Hardoi, Hardoi
| Aug 13, 2026
MORE NEWS
मुस्कुराइये आप टड़ियावां से गोपामऊ मार्ग पर सफर कर रहे हैं
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2026
#चंद्रशेखरआजाद #ChandrashekharAzad #भीमआर्मी #BhimArmy #आजादसमाजपार्टी #AzadSamajParty #जयभीम #जयसंविधान #जयभारत #बहुजनसमाज #बहुजन_आवाज #दलित_आवाज #सामाजिक_न्याय #संविधान #लोकतंत्र #परिवर्तन #युवा_आवाज #जनता_की_आवाज #Hardoi #हरदोई #UPNews #HindiNews #ViralReels #TrendingReels #FacebookReels #ViralVideo #citynews24live
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2026
बरसात के बीच 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आईं दो भैंसों की, मौके पर हुई मौत हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के फरदापुर गांव में बरसात के दौरान बिजली की 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से किसान की दो भैंसों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भैंसें घर के पास घास चर रही थीं। इसी दौरान बारिश के कारण बिजली की लाइन से करंट उतरने की आशंका है, जिसकी चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान परिवार में हड़कंप मच गया। छोटक्के और रामदेवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भैंसें घर के पास घास खा रही थीं, तभी हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बारिश के दौरान जर्जर या जमीन के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइनों की जांच कराकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। घटना में पशुओं की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी की जा रही है। City News 24 Live जनता की बुलंद आवाज
Hardoi, Hardoi | Aug 17, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर पश्चिम महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब, बारिश और रेलवे फाटक की समस्या बनी बाधा . #हरदोई: सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर बेनीगंज के प्रसिद्ध पश्चिम महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भगवान शिव की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, भोर से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मंदिर परिसर, प्रांगण में लगने वाला विशाल मेला इस बार कुछ फीका पड़ने की आशंका है। बारिश के चलते जहां मेले में दुकानें सजाने वाले दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मंदिर परिसर और आसपास जलभराव से श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मंदिर के महंत विनय कुमार ने बताया कि सावन सोमवार और नाग पंचमी का एक साथ पड़ना धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महंत के अनुसार, नाग पंचमी के अवसर पर यहां एक विशेष लोक परंपरा भी देखने को मिलती है। नन्हीं-मुन्नी बालिकाओं और विवाहित महिलाओं द्वारा अपने मायके आने के बाद परंपरा के अनुसार रंग-बिरंगे कपड़ों से हाथों से बनाई गई गुड़ियों को निर्धारित स्थान पर रखकर पूजा-अर्चना की जाती है। इस परंपरा को लेकर महिलाओं और बालिकाओं में विशेष उत्साह रहता है। मेले का यह धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप इसे क्षेत्र के अन्य मेलों से अलग पहचान देता है। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मंदिर प्रांगण और आसपास पानी भर गया है। ऐसे में मेले में दुकानें लगाने पहुंचे दुकानदारों को जगह तैयार करने से लेकर सामान सुरक्षित रखने तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदार बारिश थमने का इंतजार करते दिखाई दिए। मौसम साफ रहने पर शाम तक मेले में बड़ी संख्या में दुकानदारों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सामने एक दूसरी बड़ी समस्या रेलवे फाटक को लेकर भी बनी हुई है। महंत विनय कुमार ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा नजदीकी रेलवे फाटक बंद किए जाने के कारण वर्षों से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज मेले में नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में बंद रेलवे फाटक के कारण पैदल यात्रियों और दोपहिया-चारपहिया वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करना पड़ेगा। शाम के समय जब मेले में भीड़ अपने चरम पर पहुंचती है, उस दौरान रेलवे फाटक बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को विशेष दिक्कत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दिनों में प्रशासन और रेलवे विभाग को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। बारिश के बीच भी बरकरार है भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह बारिश और जलभराव जैसी समस्याओं के बावजूद भगवान भोलेनाथ के भक्तों की श्रद्धा कम होती नजर नहीं आ रही है। श्रद्धालु छाता लेकर, बारिश से बचते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पश्चिम महादेव मंदिर का यह मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उम्मीद है कि बारिश थमने के बाद शाम तक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी और पश्चिम महादेव के दरबार में भक्ति व आस्था का रंग और गहरा दिखाई देगा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Aug 17, 2026
गोंडा: अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छपिया थाना क्षेत्र के अगयामाफी गांव में एक तांत्रिक ने मृत बच्चे को जिंदा करने का दावा करते हुए परिजनों को झांसे में लिया। तांत्रिक के कहने पर परिजनों ने कब्र खोदकर बच्चे का शव बाहर निकाला।बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने शव को नहलाकर जड़ी-बूटी पिलाई और करीब तीन घंटे तक शरीर में हलचल होने का इंतजार किया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो शव को दोबारा दफना दिया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे की मौत 14 अगस्त को इलाज के दौरान हुई थी। घटना के बाद इलाके में अंधविश्वास को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 17, 2026
3
कन्नौज जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य और अव्यवस्थाओं के विरोध हॉस्टल बंद कर भूख हड़ताल की - Hardoi News