केदारनाथ में दुकानदारों का फूटा गुस्सा, हेलीपैड पर धरना
केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाने के बाद व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में दुकानदार हेलीपैड पहुंचे और धरने पर बैठ गए।