Public App Logo
Profile Picture

Uttarakhand Hulchal

@Uttarakhandhulchal
139Followers
0Following
Dehradun Breaking: BJP पार्षद के घर खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, 20 दिन पहले दिल्ली से आया था आरोपी
DAV PG में ABVP का परचम, नवदीप राणा बने अध्यक्ष*

*
ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव के दौरान वोट मांगने का अनोखा अंदाज—प्रत्याशी जमीन पर लोटे, मतदाताओं के कदमों में किया दंडवत।
दून यूनिवर्सिटी में देर रात हंगामा!
खाने में कीड़ा मिलने के आरोप पर भड़की छात्राओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति के खिलाफ नारेबाजी। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।
बद्रीनाथ में शंख-DJ विवाद: महाराज बोले- जानवर की हड्डी से बनता है शंख, इसलिए गर्भगृह में नहीं बजता!
गोपेश्वर PG कॉलेज चुनाव में भावुक पल!
NSUI प्रत्याशी किशन बर्तवाल को चुनाव के बीच मां का फोन आया—
“बेटा, चुनाव छोड़… सीधा घर आ।”
बदहाल सड़कों पर UKD का हल्ला!
देहरादून में PWD मंत्री सतपाल महाराज के आवास तक UKD का कूच।
आशीष नेगी ने सरकार पर साधा निशाना, सड़कें दुरुस्त करने की मांग। पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
रेड अलर्ट के बीच आज के रास्ते की अपडेट 
@pawan rawat
युवा क्रांति पार्टी का चुनावी ऐलान

उत्तराखंड की सियासत में नई पार्टी युवा क्रांति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि वह रायपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके मसूरी और रायपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं। पार्टी का दावा है कि उत्तराखंड की करीब 15 से 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है और अक्टूबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों और सीटों को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी।

युवा क्रांति पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को जोड़ना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों को पार्टी चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से उठाएगी।

पार्टी अध्यक्ष के मुताबिक, उनकी पार्टी के साथ पिछले एक साल में करीब 25 से 30 हजार युवा जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को शिक्षा से जुड़ी पहल के तहत 100 बच्चों के लिए घोषणा की गई थी, जिसे पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को अपने जन्मदिन के मौके पर युवाओं को लेकर एक और बड़ी घोषणा की जाएगी।

पेपर लीक और युवाओं के आंदोलनों का जिक्र करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि सरकार किसकी है या पहले किसकी थी, बल्कि सवाल यह है कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, रोजगार की कमी और युवाओं में बढ़ती आत्महत्या जैसी समस्याओं पर राजनीतिक दलों को गंभीरता से काम करना चाहिए।
देहरादून: 19 साल की युवती निकली अपहरण की कोशिश की मास्टरमाइंड!

सहस्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में दून पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, डेयरी के कारोबार में पैसों के लेन-देन को लेकर महिला को डराने की योजना बनाई गई थी। मामले में चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
देहरादून में CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सचिवालय स्थित CEO का घेराव एवं प्रदर्शन LIVE
क्लेमेंट टाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार
देहरादून से भाजपा के अंदर की बड़ी खबर है। भाजपा दर्जा प्राप्त मंत्री गीताराम गौड़ पर उनकी ही पार्टी के नेताओं ने विकास योजनाएं रोकने का आरोप लगाया है। इस दौरान गुस्साए भाजपा नेता बचना शर्मा ने चप्पल दिखाकर विरोध जताया।
बिग ब्रेकिंग: फूट-फूटकर रो पड़े BJP के पूर्व विधायक!
किच्छा में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और BJP नेताओं में भिड़ंत। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को पुलिस चौकी लाई।
चौकी में मीडिया के सामने राजेश शुक्ला के आंसू छलक पड़े। रोते हुए कांग्रेस विधायक पर लगाए गंभीर आरोप।
देहरादून में हुड़दंगी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार!

ओएसिस मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले महेंद्र सिंह ने शराब के नशे में Zomato डिलीवरी बॉय से मारपीट कर दी।

रात में डिलीवरी देने आए युवक से गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को 170 BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

SSP दून के निर्देश पर हुड़दंगियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dehradunpolice nis:value=DehradunPolice nis:enabled=true nis:link/>
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर थप्पड़ का आरोप, जमकर हंगामा!
किच्छा में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में जमकर विवाद हुआ। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच तीखी झड़प के बाद पुलिस ने दोनों को सिडकुल चौकी पहुंचाया।
देहरादून के हरिद्वार बायपास रोड पर कैलाश हॉस्पिटल मॉल के पास देर रात डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक आर्मी जवान और सुरक्षा गार्ड द्वारा डिलीवरी बॉय के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि डिलीवरी बॉय के माफी मांगने के बाद भी उसके साथ मारपीट जारी रही।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी का इंतजार है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=Dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deliveryboy nis:value=DeliveryBoy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haridwarbypass nis:value=HaridwarBypass nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradunnews nis:value=DehradunNews nis:enabled=true nis:link/>
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार
क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में 26 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप पति धीरज पंवार पर है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
*तुंगनाथ ट्रेक पर मौत की खाई: गणेश मंदिर के पास फिसली महिला, रातभर गूंजती रहीं बचाओ-बचाओ की चीखें, अंधेरे और दुर्गम रास्ते के कारण 6 घंटे तक नहीं हो सका रेस्क्यू, सुबह खाई से बरामद हुआ शव - रुद्रप्रयाग में हड़कंप*
देहरादून के बल्लूपुर में कार बनी आग का गोला,
नैनीताल में बोटिंग टिकट पर बवाल, पर्यटकों-नाव चालक में मारपीट
प्रेम दानू से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, कांग्रेस नेता बोले- अब देवता करेंगे न्याय!
भोगपुर तल्ला में अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि एवं हत्याकांड की सीबीआई जांच की धीमी गति के विरोध में धरना-प्रदर्शन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी का संबोधन। LIVE
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, देहरादून  से महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता LIVE
गौचर के जयेंद्र बिष्ट जिंदगी और मौत से जूझ रहे, भाई ने लगाई मदद की गुहार
29 वर्षीय जयेंद्र बिष्ट पिछले 22 दिनों से देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर बीमारी के चलते उनके ऑपरेशन के लिए करीब 2 लाख रुपये और वेंटिलेटर का खर्च 50 हजार रुपये प्रतिदिन बताया जा रहा है।
माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और जयेंद्र परिवार का मुख्य सहारा थे। छोटे भाई के मुताबिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। आर्थिक संकट के बीच भाई ने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल समेत प्रदेश की जनता से मदद की अपील की है।