जमुई: बन्धौरा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में 5 लोग घायल, मासूम भी शामिल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घायल हो गए। यानि कुल पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ से रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है।