Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हिमाचल का नया मंत्री आज होगा तय! दिल्ली में सुक्खू-वेणुगोपाल की अहम बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर फैसला संभव शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, विधानसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति और कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का एक-एक पद लंबे समय से खाली है। 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले इन पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को कैबिनेट में शामिल करने पर लगभग सहमति बन चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुक्खू दो वरिष्ठ मंत्रियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर बदलाव के पक्ष में हैं। यदि किसी मंत्री को हटाया जाता है तो ज्वालाजी के विधायक संजय रत्न, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और अर्की के विधायक संजय अवस्थी में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं यदि मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं होता, तो संजय रत्न या आशीष बुटेल में से किसी एक को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रदेश में विधानसभा उपाध्यक्ष का पद करीब दस महीने से खाली है। विनय कुमार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनके इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ था। ऐसे में आज की बैठक में इस पद को भरने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल पर भी अंतिम मंथन होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यदि कांग्रेस हाईकमान से मंजूरी मिलती है तो 15 अगस्त के बाद कभी भी नए मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष की ताजपोशी के साथ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर भी दिल्ली में होने वाली बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

MORE NEWS