मधेपुरा में दो दोस्तों के बीच खूनी झड़प, युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड में बुधवार सुबह दो दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अरार थाना क्षेत्र में डेफरा नहर के पास हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना अरार थाना से करीब 600 मीटर और एनएच-106 से लगभग 350 मीटर पश्चिम की ओर हुई। सूचना मिलने के बाद अरार थानाध्यक्ष धीरज कुमार और ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Aug 12, 2026