Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Madhepuranews

**BNMU कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: वेतन और पेंशन विवादों के निपटारे हेतु 27–28 जुलाई को विशेष शिविर**

विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा ने वेतन, बकाया वेतन, पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित लंबित मामलों के समाधान के लिए 27 और 28 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर बिहार राजभवन सचिवालय के निर्देश पर लगाया जा रहा है। राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को लंबित वेतन एवं पेंशन मामलों का मिशन मोड में निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

**BNMU कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: वेतन और पेंशन विवादों के निपटारे हेतु 27–28 जुलाई को विशेष शिविर** विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा ने वेतन, बकाया वेतन, पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित लंबित मामलों के समाधान के लिए 27 और 28 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर बिहार राजभवन सचिवालय के निर्देश पर लगाया जा रहा है। राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को लंबित वेतन एवं पेंशन मामलों का मिशन मोड में निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

Bihar, India | Jul 27, 2026

शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीच
मधेपुरा में बारिश से बढ़ी परेशानी, मौसम सुधार के संकेत; किसानों को फसल प्रबंधन की सलाह

मधेपुरा: जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या देखने को मिल रही है। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सड़कों पर जमा पानी के बीच आवागमन करने में परेशानी हो रही है।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य रहने के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीच मधेपुरा में बारिश से बढ़ी परेशानी, मौसम सुधार के संकेत; किसानों को फसल प्रबंधन की सलाह मधेपुरा: जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या देखने को मिल रही है। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से लोगों को सड़कों पर जमा पानी के बीच आवागमन करने में परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य रहने के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

Bihar, India | Jul 25, 2026

पूर्णिया के हरदा में 42 दिन का निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, भक्तों के लिए भोजन, विश्राम और सभी जरूरी सुविधाएं

पूर्णिया के हरदा स्थित गुड मिल्की वार्ड संख्या-9 के शिव मंदिर परिसर में सावन के पावन अवसर पर 42 दिवसीय निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर की शुरुआत की गई है। इस शिविर का उद्देश्य बाबाधाम और अन्य शिवालयों की यात्रा पर निकलने वाले कांवरियों को हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिविर का उद्घाटन पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उनके प्रतिनिधि भोला साह भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान उप महापौर ने स्वयं कांवरियों को भोजन परोसकर उनका स्वागत किया, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

पूर्णिया के हरदा में 42 दिन का निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, भक्तों के लिए भोजन, विश्राम और सभी जरूरी सुविधाएं पूर्णिया के हरदा स्थित गुड मिल्की वार्ड संख्या-9 के शिव मंदिर परिसर में सावन के पावन अवसर पर 42 दिवसीय निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर की शुरुआत की गई है। इस शिविर का उद्देश्य बाबाधाम और अन्य शिवालयों की यात्रा पर निकलने वाले कांवरियों को हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर का उद्घाटन पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उनके प्रतिनिधि भोला साह भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान उप महापौर ने स्वयं कांवरियों को भोजन परोसकर उनका स्वागत किया, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

Bihar, India | Jul 23, 2026

24 जुलाई को मधेपुरा में रोजगार का बड़ा मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी ₹18,500 तक

24 जुलाई को मधेपुरा के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां योग्य अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान में एक प्रमुख फाइनेंस कंपनी भाग ले रही है, जो संगम मैनेजर ट्रेनी और संगम मैनेजर के पदों पर कुल 50 उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगी।

इन पदों के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट या स्नातक पास होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,500 से ₹18,500 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं, प्रशिक्षण के पहले महीने में ₹9,750 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

24 जुलाई को मधेपुरा में रोजगार का बड़ा मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी ₹18,500 तक 24 जुलाई को मधेपुरा के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां योग्य अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में एक प्रमुख फाइनेंस कंपनी भाग ले रही है, जो संगम मैनेजर ट्रेनी और संगम मैनेजर के पदों पर कुल 50 उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट या स्नातक पास होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,500 से ₹18,500 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं, प्रशिक्षण के पहले महीने में ₹9,750 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

Bihar, India | Jul 23, 2026

#मधेपुरा में टूटे हाई-वोल्टेज तार से बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, बेटी गंभीर**

बिहार के मधेपुरा जिले में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुमारखंड प्रखंड के रहटा पंचायत स्थित हनुमान नगर चकला में करंट लगने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी के अनुसार, मकीना खातून मंगलवार सुबह अपनी बेटी के साथ घर के पीछे नहर की ओर जलावन लाने गई थीं। सोमवार शाम आई आंधी और बारिश के दौरान 33 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर नहर के पास गिर गया था। पानी में गिरे तार पर नजर न पड़ने के कारण मां-बेटी उसकी चपेट में आ गईं। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

#मधेपुरा में टूटे हाई-वोल्टेज तार से बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, बेटी गंभीर** बिहार के मधेपुरा जिले में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुमारखंड प्रखंड के रहटा पंचायत स्थित हनुमान नगर चकला में करंट लगने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, मकीना खातून मंगलवार सुबह अपनी बेटी के साथ घर के पीछे नहर की ओर जलावन लाने गई थीं। सोमवार शाम आई आंधी और बारिश के दौरान 33 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर नहर के पास गिर गया था। पानी में गिरे तार पर नजर न पड़ने के कारण मां-बेटी उसकी चपेट में आ गईं। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn

Bihar, India | Jun 30, 2026

Latest Madhepuranews News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App