⚠️ पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी भूस्खलन
चमोली। उर्गम घाटी में स्थित पंच केदारों में से एक सिद्धपीठ पंचम केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर*
आपदा की चपेट में आ गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद मंदिर के पीछे की ओर से भारी भूस्खलन हुआ है।
भूस्खलन के चलते मंदिर परिसर में भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे मंदिर प्रांगण में भी खतरा बना हुआ है।मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने घटना की जानकारी दी है।
लगातार बारिश के बीच मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
#कल्पेश्वरमहादेव #पंचमकेदार #चमोली #उर्गमघाटी #भूस्खलन #आपदा #Uttarakhand #Chamoli
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026