मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने कार्य-जीवन संतुलन पर मांगे सुझाव
सचिव श्री सिंह ने गोहद में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से किया आत्मीय संवाद
मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने गोहद विकासखंड के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन पर आत्मीय संवाद किया और व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव और प्रतिक्रियाएं मांगी।
श्री सिंह ने कहा कि जब प्रशासनिक अमला मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य होगा तभी नागरिकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे पुनर्गठन आयोग को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के संबंध में सुझाव और प्रतिक्रियाएं भेजें। उन्होंने बताया कि सभी 55 जिलों से प्राप्त प्रतिक्रियाएं पुनर्गठन आयोग द्वारा सरकार को प्रस्तुत की जाएंगी और आशा व्यक्त की कि प्रशासनिक अमले के सहयोग से ही व्यवस्था में परिवर्तन आएगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
64 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026