विधायक भिण्ड तथा कलेक्टर ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया श्रमदान
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सहभागिता कर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छताकर्मियों को फूलमाला और मेडल पहनाकर किया सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत तथा गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्वच्छता ही सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें गौरी किनारे चंदू की तिवारिया पर विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह तथा कलेक्टर भिण्ड ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान गतिविधि में सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा स्वच्छताकर्मियों को फूलमाला पहनाकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मियों के प्रति समाज में सम्मान की भावना बढ़ाना और उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में बड़े स्तर पर जनभागीदारी देखी गई, जो ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के अभियान विषय के अनुरूप रही। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर, सीएमओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SwachhataHiSeva
#SwachhBharat
#भिण्ड
#Bhind