आज भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर द्वारा भोटा चौक से गांधी चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा साथियों एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह विशाल तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर सुजानपुर पूर्व विधायक राजिंदर राणा, बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अनुराग ठाकुर ने इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी युवा साथियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार।