Public App Logo
Profile Picture

Jasbir Kumar

@jasbirkumar00741
145328Followers
10Following
हमीरपुर पुलिस की PO Cell को बड़ी सफलता, उद्घोषित अपराधी अमर नाथ गिरफ्तार
बड़सर चौक से दबोचा आरोपी, चेक बाउंस के दो मामलों में था वांछित

हमीरपुर

हमीरपुर पुलिस की PO Cell ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बिलासपुर जिले के झंडूता तहसील के भगतपुर निवासी अमर नाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेक बाउंस से जुड़े दो मामलों में वांछित था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना बड़सर में वर्ष 2019 के दो निजी शिकायत मामले (Private Complaint No. 05/19 और 07/19) धारा 138, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दर्ज थे। न्यायालय JMFC बड़सर ने आरोपी को 27 जुलाई, 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
Video 1
सुपोषण से स्वस्थ समाज का निर्माण : सेवा भारती

बाल संस्कार केंद्रों में बच्चों व अभिभावकों को पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

हमीरपुर

 सेवा भारती की जिला इकाई हमीरपुर द्वारा सुपोषण अभियान के तहत नगर के हाउसिंग बोर्ड वार्ड नंबर-7, हाउसिंग बोर्ड, नया नगर एवं पटेल कला में संचालित बाल संस्कार केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव अच्छे स्वास्थ्य और सुपोषण से ही रखी जाती है। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के साथ स्वच्छता, नियमित योग-व्यायाम तथा सकारात्मक एवं आध्यात्मिक चिंतन भी आवश्यक है।

सेवा भारती प्रांत के मुख्य सलाहकार विजय शर्मा ने संस्कार केंद्रों में सेवाएं दे रहीं अध्यापिकाओं सुनीता शर्मा, वर्षा एवं स्नेहलता के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा भारती समाज के वंचित, पीड़ित एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही पोषण, स्वच्छता और संस्कारों के प्रति जागरूक करना स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में रुबल ठाकुर, राजकुमार, कैप्टन सुखदेव एवं देवराज शर्मा सहित सेवा भारती के अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
भोरंज में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तराखंड के त्यूणी चकराता से आया एक दिल दहला देने वाला वीडियो 
ओवरटेक के बाद बेकाबू हुई कर खाई में गिरी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chakrata nis:value=chakrata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=car_accident nis:value=car_accident nis:enabled=true nis:link/>
संगठन की मजबूती एवं ‘वोट बचाओ अभियान’ को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

हमीरपुर: आज सर्किट हाउस, हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमन भारती शर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों तथा सभी फ्रंटल संगठनों के जिला प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। लोकतंत्र प्रभारियों के माध्यम से इस अभियान को ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ अभियान’ को ब्लॉक स्तर तक ले जाने, आम जनता तक इसके उद्देश्य एवं संदेश को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी जनसंपर्क को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

-जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान के नेतृत्व में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को फल वितरित किए गए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान नन्हे बच्चों को फल वितरित कर उन्हें पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अर्चना चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता समाज में स्वास्थ्य, पोषण और महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका समर्पण स्वस्थ, सक्षम और विकसित भारत की मजबूत नींव है।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी दीदियों और आशा दीदियों के सम्मान में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत लोगों से अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर फल एवं उपहार दान करने और इस पुनीत पहल से जुड़ने की अपील की गई है।
महिला मोर्चा ने कहा कि एक फल छोटा-सा उपहार जरूर है, लेकिन यह नन्हे बच्चों के पोषण और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।
खेलों में बढ़ता भारत, वीरता में बढ़ता भारत, हर क्षेत्र में बढ़ता भारत—यही नए भारत की पहचान : उषा बिरला*

*युवा शक्ति को अवसर और खेल प्रतिभाओं को मंच मिलने से मजबूत हो रहा देश का खेल भविष्य

हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा बिरला ने कहा कि आज भारत खेलों की दुनिया में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, एथलेटिक्स सहित अनेक खेलों में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं।

उषा बिरला ने कहा कि खेलों में बढ़ता भारत, वीरता में बढ़ता भारत और हर क्षेत्र में आगे बढ़ता भारत—यही आज के नए भारत की पहचान है। देश के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प के दम पर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में देश में खेलों को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। खेल प्रतिभाओं को अवसर देने, खेल सुविधाओं को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं हमीरपुर के लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी का खेल मंत्री के रूप में कार्यकाल भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनके कार्यकाल में खेलो इंडिया, खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हुए।

उषा बिरला ने कहा कि ‘सांसद खेल महाकुंभ’ जैसी अभिनव पहल ने खेलों को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला और ऐसी अनेक प्रतिभाओं को मंच प्राप्त हुआ, जो संसाधनों के अभाव में आगे नहीं आ पाती थीं।

उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना पैदा करने का सशक्त माध्यम हैं। आज आवश्यकता है कि बच्चों और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को सुविधा, प्रतिभा को अवसर और मेहनत को मंच—यही मजबूत खेल संस्कृति की पहचान है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भारत के खिलाड़ी ओलंपिक सहित विश्व के बड़े खेल मंचों पर देश का तिरंगा और भी ऊंचा लहराएंगे।

उषा बिरला ने श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी को खेलों तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास देश की नई पीढ़ी को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
नशा निवारण बोर्ड के निदेशक रूबल ठाकुर ने भुटलाड़ में सुनीं लोगों की समस्याएं, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

बड़सर
 नशा निवारण बोर्ड के निदेशक रूबल ठाकुर ने भुटलाड़ में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, जरूरतों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी बातों को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रूबल ठाकुर ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाकर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
समीरपुर पंचायत के विकास पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार अपनी सरकार की गारंटियों का हिसाब दें : भाजपा
समीरपुर
समीरपुर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के एक स्थानीय नेता द्वारा विधायक की मौजूदगी में दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर तथा समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लबली ने कड़ा पलटवार किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार को जनता को गुमराह करने वाली बयानबाजी करने के बजाय अपनी सरकार की गारंटियों का हिसाब देना चाहिए। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की चुनावी गारंटियों का धरातल पर क्या परिणाम निकला है, यह जनता जानना चाहती है। पंचायत के विकास पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपनी सरकार के वादों की प्रगति और उनकी वर्तमान स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि समीरपुर पंचायत में प्रदेश का नंबर-1 प्राथमिक स्कूल तथा मॉडल भवन के रूप में पहचान बना चुकी स्कूल बिल्डिंग मौजूद है, जहां दूसरी पंचायतों से भी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। पंचायत में मिनी सचिवालय का बहुउद्देशीय भवन, लोक निर्माण विभाग की सब-डिवीजन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पशु अस्पताल, आईटीआई और सीबीएसई पाठशाला जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं मौजूद हैं। पंचायत का प्रत्येक गांव पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है और हर घर को नल के माध्यम से पेयजल सुविधा उपलब्ध है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जब पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाएं मौजूद हैं, तो विकास नहीं होने का दावा करना तथ्यों की अनदेखी है। कांग्रेस विधायक और उनके नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर अपनी सरकार की गारंटियों तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों का ठोस हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। जनता अब आपकी लपटनबाज़ियाँ नहीं, बल्कि आपकी सरकार के वादों का वास्तविक क्रियान्वयन देखना चाहती है।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया सरकारी संस्थानों के निजीकरण का आरोप, अध्यक्ष अनीता बोली परिसंपत्तियों का दुरुपयोग बन्द करें उपमुख्यमंत्री।
आज श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध की बैठक में भाग लिया
हिमुडा निदेशक राजेश बन्याल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, युवाओं की पहल को सराहा

बड़सर
बड़सर में रेड स्टार क्लब द्वारा तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमुडा के निदेशक राजेश बन्याल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर राजेश बन्याल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने के साथ-साथ उसके परिवार को भी नई उम्मीद दी जा सकती है। उन्होंने रेड स्टार क्लब की पूरी टीम को इस नेक पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवाओं का सामाजिक सेवा और मानवता के कार्यों में आगे आना सराहनीय है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।
चीलवहाल-लाहड़-मसीयाणा हादसे में गृह रक्षक दल ने अदम्य साहस दिखाकर बचाई मजदूरों की जान — राजीव राणा 

 > माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सम्मानित करने की मांग

हमीरपुर: चीलवहाल-लाहड़-मसीयाणा में निर्माणाधीन ब्रिज हादसे के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक दल के कमांडर श्री अशोक रांगड़ा एवं उनकी टीम ने अदम्य साहस, तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना पाँच मजदूरों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हादसे की गंभीरता के बीच गृह रक्षक दल के जवानों ने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ रेस्क्यू अभियान में हिस्सा लिया, वह सराहनीय है। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना उनके सेवा-भाव, बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने वाले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं सचिव रैंक, हिमाचल प्रदेश सरकार, श्री राजीव राणा ने कहा कि संकट की घड़ी में गृह रक्षक दल के कमांडर श्री अशोक रांगड़ा एवं उनकी टीम ने जिस साहस का परिचय दिया, वह समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और साहसी अधिकारियों एवं जवानों का मनोबल बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मांग की कि गृह रक्षक दल के कमांडर श्री अशोक रांगड़ा एवं रेस्क्यू अभियान में शामिल उनकी टीम को राज्य स्तर पर उचित सम्मान देकर सम्मानित किया जाए, ताकि उनके साहस, सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहन मिल सके।

राजीव राणा ने कहा कि एक ओर इस हादसे में एक मजदूर की मृत्यु का दुःख है, वहीं दूसरी ओर राहत एवं बचाव दलों की तत्परता से कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकीं। उन्होंने दिवंगत मजदूर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह अपूरणीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ संकट की घड़ी में जरूरतमंद के साथ खड़ा होना है, और गृह रक्षक दल के जवानों ने अपने साहस एवं सेवा-भाव से इस भावना को साकार किया है।
सुजानपुर टीहरा के छात्र आर्यन ने जिला स्तरीय 'रेड रन मैराथन' में जीता स्वर्ण पदक, उपायुक्त हमीरपुर ने किया सम्मानित
UGC गाइडलाइन्स के विरोध में राजपूत कल्याण सभा ने शांता कुमार को सौंपा ज्ञापन
*भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला खेल प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी को किया निरस्त*
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ की हाल ही में घोषित नवगठित कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया है। जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप शर्मा द्वारा हाल ही में जिला सह-संयोजकों एवं आईटी संयोजक की नियुक्तियों की घोषणा की गई थी।

राकेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिला खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में नियुक्तियों की घोषणा से पहले जिला हमीरपुर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रतिनिधियों तथा पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक अनुमोदन एवं प्रमाणिकता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।
कुल्लू : सुबह  6 बजे के लगभग पुलिस लाइन बशिंग के मोड़ पर परिवहन निगम की बस पलट के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कश्मीर सिंह ठाकुर मांग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
ग्राम सभा में दी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी
डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने किया भोरंज की पंचायतों का दौरा

हमीरपुर 

जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित वर्ष 2026-27 के बजट, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), वीबी-जीरामजी योजना और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
 जिला ग्रामीण विकास अधिकरण (डीआरडीए) की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने भोरंज की ग्राम पंचायत जाहू, धीरड़, पपलाह, भलवाणी और अन्य पंचायतों की ग्राम सभा में लोगों को वीबी-जीरामजी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
 उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर घरों में ही सूखे, गीले और प्लास्टिक के कचरे की छंटाई कर दी जाए तो कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं संवर्द्धन बहुत जरूरी है। ये जलस्रोत पेयजल और सिंचाई की जरुरतों को स्थानीय स्तर पर ही पूरा कर सकते हैं।
राजपूत कल्याण सभा ने UGC नियमों को रोलबैक करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और PM को भेजा ज्ञापन
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल हादसे में घायल हुए मजदूरों को रेस्क्यू करते हुए स्थानीय प्रशासन
हादसे में एक श्रमिक की मौत

हमीरपुर

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मटौर-शिमला नेशनल हाईवे पर मसियाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल की साइट पर शुक्रवार को हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई है। गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद डीडीएमए के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गईं। इस दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई है। जबकि, एक श्रमिक को मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में दाखिल करवाया गया है। गहरी खाई में फंसे 5 अन्य श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की जा रही है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती मौके पर पहुंचे स्थिति का लिया जायजा
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला माना था। आइए, उनके स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।