HAPUR DESK : हापुड़। आंबेडकर तिराहे के पास बने शौचालय के बाहर खुले में पड़े बिजली के तार एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गए। कूड़ा बीनने के लिए शौचालय के पास पहुंचे युवक ने दीवार पर लटके तार को कॉपर का तार समझकर पकड़ लिया। तार में करंट होने के कारण युवक को जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के बीच सड़क किनारे पड़े युवक के शव और पास रखे कूड़ा एकत्र करने वाले बोरे का दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए।
बताया गया कि युवक कूड़ा बीनने का काम करता था और इसी सिलसिले में वह आंबेडकर तिराहे के पास शौचालय के आसपास पहुंचा था। शौचालय की दीवार पर एक नंगा तार लटका हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने तार को कॉपर का तार समझा और उसे हटाने के लिए हाथ लगाया। तार छूते ही उसे करंट का तेज झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि शौचालय के आसपास बिजली के कई मोटे तार खुले हुए हैं। कुछ
Baghpat, Bagpat | Aug 14, 2026