Public App Logo
मदनपुर: मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा औरंगाबाद: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत खिरियावां में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जोगरी स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन से की गई। यहां से तिरंगा यात्रा कासमा रोड होते हुए खतरी बिगहा और महारगंज होते हुए पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम" के नारे लगाते बाइक से चल रहे थे।इस दौरान वार्ड सदस्य प्रभु पासवान,व्यास यादव ,विकास यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। #TirangaYatra #AzadiKaAmritMahotsav #Aurangabad - Aurangabad News