Public App Logo
Profile Picture

Umangeshwari News

@guptarahul29597
483Followers
0Following
मदनपुर प्रखंड के दो पंचायतों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के चेईनवादा पंचायत के गरडी गांव और पिपरौरा पंचायत के चंदौली गांव में गुरुवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरडी में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर वार के प्रधानाचार्य मनीष पांडे, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रजापत एवं सेविका सरस्वती देवी ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, बच्चों को मिलने वाले पोषाहार और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। बाद में गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ। वहीं चंदौली में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 232 एवं 46 पर संयुक्त रूप से गोद भराई और सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर भाजपा वार मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मिथलेश कुमार, मिथलेश ठाकुर, सेविका मुन्नी देवी, श्वेता कुमारी, सहायिका चिंता देवी, आशा देवी, सुपरवाइजर यामा यास्मीन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
Video 1
औरंगाबाद के मदनपुर में हुई विकास कुमार नामक युवक की पीट पीट हत्या करने के बाद आरोपी के घर स्थानीय थाना के पुलिस ने जांच की
पिता और दो ममेरी बहनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

औरंगाबाद जिला के कासमा थाना क्षेत्र के मियां बिगहा गांव में 25 सितंबर की रात एक सिरफिरे बेटे ने अपने ही पिता और दो ममेरी बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस खौफनाक घटना में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, कर्मियों की हुई जांच

औरंगाबाद जिलाधिकारी के आदेशानुसार "स्वच्छता ही सेवा-2026" कार्यक्रम के तहत जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के पंचायत भवन परिसर में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता कार्य में लगे सभी स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान कर्मियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई।नियमित रूप से साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों में जुटे कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। अभियान के दौरान कर्मियों को कार्यस्थल पर आवश्यक सावधानियां बरतने, साफ-सफाई के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सह सदस्य सचिव प्रखंड अनुश्रवण इकाई मदनपुर ओम प्रकाश ने बताया कि शिविर में बेरी पंचायत के पर्यवेक्षक मोजमिल रजा, खिरियांवां के कुंदन कुमार, पिरथू, मणिका की सुषमा कुमारी सहित प्रखंड के अन्य पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार व अन्य पर्यवेक्षक शामिल हुए।

पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
नक्सलियों की साजिश नाकाम; 5 किलो के 2 IED बरामद कर किया नष्ट

औरंगाबाद जिला के नक्सल प्रभावित आजन थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने मंगलवार को शाम बताया कि जिला पुलिस बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 47वीं बटालियन (एफ) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पचरुखिया जंगल में पचरुखिया शिविर से करीब 1.5 किलोमीटर पूरब, पचरुखिया पहाड़ पर तलाशी के दौरान ढाई-ढाई किलो के दो आईईडी बम बरामद किए गए। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन्हें छिपा कर रखा था।

उन्होंने बताया कि दोनों आईईडी बमों को सुरक्षित यथास्थान विस्फोट कराकर विनष्ट कर दिया गया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
उत्पाद मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद जिला के आजन पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर शराब मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना कांड संख्या 393/22 एवं माननीय उत्पाद न्यायालय प्रथम के जीआर संख्या 302/22 टीआर 109/23 में फरार चल रहे वारंटी मुकेश भुइयां पिता स्व. जटू भुइयां ग्राम सिरौंधा थाना मदनपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मदनपुर प्रखंड के उधम बिगहा एवं परोरा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

औरंगाबाद जिला केमदनपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवार को चेई नवादा पंचायत के उधम बिगहा एवं पिपरौरा पंचायत के परोरा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चेई नवादा पंचायत के ग्राम उधम बिगहा केंद्र संख्या 51 में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वार मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य पंचायत अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सेविका रीता देवी, आशा दीदी मनोरमा देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं पिपरौरा पंचायत के परोरा में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड मंडल उपाध्यक्ष रंजय कुमार और सेविका सुनीता कुमारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। पोषाहार सहित बच्चों की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में भागीदारी निभाई गई। मौके पर नीरज कुमार, शत्रुघ्न कुमार मेहता, सुधेश्वर जी, नरेंद्र जी, चंदन जी, रितु देवी, विजंती देवी, पुष्पा कुमारी, जूही कुमारी, सुमित्रा कुंवर, आशा संजू कुंवर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
मदनपुर में बेटा के हत्या होने के बाद पिता बोले सड़क से खिंचकर घर मे बन्द कर पिट पिट मार डाला मेरा बेटा को
प्रकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की आम सभा आयोजित, 5 ग्राम संगठन और 125 दीदियां सम्मानित

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार भवन में मंगलवार को प्रकाश जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों समूहों की पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ममता कुमारी, अध्यक्ष किरण कुमारी, सचिव सरिता कुमारी, कोषाध्यक्ष पिंकी देवी, विमला देवी, सीसी आशुतोष मिश्र, दीनानाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आम सभा में प्रखंड के पांच उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठनों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसमें पवन ग्राम संगठन घटराईन, सर्वोत्तम ग्राम संगठन जुड़ाही, सत्यम ग्राम संगठन मदनपुर, पृथ्वी ग्राम संगठन निमा आजन और दिनकर ग्राम संगठन बनियां शामिल हैं। साथ ही 125 जीविका दीदियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सभा में आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और समिति की कार्य योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया। विकास गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर डीपीएम पवन कुमार ने कहा कि समूह से जुड़ने के बाद जीविका दीदियां आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हुई हैं। वे आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।इस मौके पर बब्लू कुमार, रामजीत कुमार, निक्की कुमारी, अनुज कुमार, संजू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
गयाजी के शेरघाटी में युवक-युवती से बदसलूकी, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

गयाजी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पहाड़ी पर घूमने गए एक युवक और उसकी महिला मित्र को कुछ युवकों ने घेरकर गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार की बेटी का जलवा: दाउदनगर की पल्लवी गुप्ता बनीं Asia India International Winner, औरंगाबाद में जश्न

औरंगाबाद। अगर हौसले बुलंद हों तो बेटियां क्या नहीं कर सकतीं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया है औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की बेटी पल्लवी गुप्ता ने।

दाउदनगर की इस साधारण परिवार की बेटी ने असाधारण कर दिखाया है। पल्लवी ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच Asia India International का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे बिहार का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की कई नामी मॉडल्स और प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया था। कठिन राउंड और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पल्लवी ने अपनी बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से जजों का दिल जीत लिया।

दाउदनगर में खुशी की लहर

जैसे ही जीत की खबर दाउदनगर पहुंची, पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक पल्लवी को बधाइयाँ मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है - "पल्लवी ने बता दिया कि दाउदनगर की बेटियां किसी से कम नहीं।
मिरगंज गांव में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान आयोजित

औरंगाबाद जिला के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत वार मंडल के पिरथू पंचायत के ग्राम मिरगंज में आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मदनपुर, मंडल मंत्री संदीप कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सुपरवाइजर वंदना कुमारी, सेविका सुमित्रा देवी, श्रद्धा रानी, अभिभावक अशोक साव तथा आशा दीदी एवं जीविका दीदियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़ाव, निरंतर संवाद और सेवा के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
दुर्गा पूजा 2026: फायर विभाग का मेगा एक्शन प्लान, 300 वर्ग मीटर से बड़े पंडालों को लेना होगा NOC, नियम तोड़ा तो पंडाल होगा सील

औरंगाबाद। दुर्गा पूजा 2026 को लेकर औरंगाबाद जिला अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेयांश विप्रा के नेतृत्व में सोमवार को जिला अग्निशमन कार्यालय में जिले के सभी पूजा पंडाल निर्माताओं और समितियों के अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 50 से 60 पंडाल आयोजक शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करना था।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 7 सख्त निर्देश:

1. Fire NOC अनिवार्य: 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले किसी भी पंडाल को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना अनिवार्य होगा।

2. कपड़े का मानक:पंडाल में सूती कपड़े का ही प्रयोग करें। सिंथेटिक कपड़ा लगाने पर उसे फायर रिटार्डेंट केमिकल में डुबोकर ही लगाएं।

3. बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखें: बिजली का काम दक्ष मिस्त्री से ही करवाएं। ओवरलोडिंग न करें, कोई भी तार नंगा न रहे।

4. पंडाल का स्ट्रक्चर: पंडाल की ऊंचाई 3 मीटर से कम नहीं होनी चाहिए। हर पंडाल में कम से कम एक एंट्री और एक एग्जिट यानी कुल 2 गेट अनिवार्य है।

5. हवन-पूजन में सावधानी: हवन पंडाल के अंदर नहीं, बाहर करवाया जाए।

6. अग्निशामक यंत्र जरूरी: हर पंडाल में पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य है।

7. नियमावली का प्रदर्शन: बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली 2021 की अनुसूची-1 और अनुसूची-2 को भरकर पंडाल के सामने चिपकाना होगा।
बेगूसराय वायरल वीडियो पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म

दिल्ली रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेगूसराय के वायरल वीडियो और बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपराधियों का बोलबाला है, अत्याचारी खुलेआम घूम रहे हैं, मां-बेटियों की इज्जत लूट रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर सम्राट चौधरी हैं, उन पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगा है। आम लोगों पर लगेगा लेकिन मुख्यमंत्री पर नहीं लगेगा। बेगूसराय और गया में जो घटना हुई है वह शर्मसार करने वाली है। कोई भी महिला और बच्चा सुरक्षित नहीं है। दिन हो या रात, घर हो या बाहर, अस्पताल हो, कॉलेज हो, स्कूल हो कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
मदनपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान, जनसंपर्क व संवाद कार्यक्रम आयोजित

 औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत वार मंडल की पिपरौरा पंचायत के ग्राम उचौली में आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मदनपुर अरुण कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस दौरान सहायिका रीना देवी, अभिभावक गण, आशा दीदी एवं जीविका दीदियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़ाव, निरंतर संवाद और सेवा के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
मदनपुर के पलकिया में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत चेई पंचायत के ग्राम पलकिया में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुपरवाइजर (LS ICDS) शमा यासमीन, सेविका रेखा कुमारी, वार मंडल उपाध्यक्ष रंजय कुमार*, पंचायत अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, चेई नवादा पंचायत सरपंच सह पलकिया के बूथ अध्यक्ष परमानंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, लाभार्थी महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
औरंगाबाद समाहरणालय में विजिलेंस का बड़ा धमाका, 10 हजार रिश्वत लेती वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गिरफ्तार
औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता नगर थाना तथा फेसर थाना क्षेत्र में गोली मार कर लुट के अंजाम देने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
आसमान का अद्भुत नजारा

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से एक अद्भुत तस्वीर सामने आई है, जहाँ रविवार की शाम प्रकृति का हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है
बेरी में 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत वृक्षारोपण, WPU और मदार नदी किनारे लगे पौधे

औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'स्वच्छता ही सेवा - 2026' के अंतर्गत सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पंचायत के ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (WPU) परिसर एवं मदार नदी के समीप स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में स्वच्छताकर्मियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' का संदेश दिया गया।इस दौरान स्वच्छता कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ हरियाली भी अत्यंत आवश्यक है। नदी किनारे वृक्षारोपण से भू-क्षरण भी रुकेगा।मौके पर बेरी पंचायत के स्वच्छताकर्मी मुकेश सिंह,राज कुमारी देवी, अनीता देवी, रामकली देवी, सीताराम भुईया, चौठी भुईया, राजू भुईया, राजकेश्वर भुईया, राजेश पासवान,मुकेश सिंह, शोखेद्र भुईया समेत सभी स्वच्छताकर्मी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharat nis:value=ViksitBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=beripanchayat nis:value=BeriPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madanpur nis:value=Madanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=treeplantation nis:value=TreePlantation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wpu nis:value=WPU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharatmission nis:value=SwachhBharatMission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanindiagreenindia nis:value=CleanIndiaGreenIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grampanchayat nis:value=GramPanchayat nis:enabled=true nis:link/>
CSP संचालक को गोली मारकर लूटने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और 52 हजार बरामद

औरंगाबाद। शहर में सिलसिलेवार लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी विपुल कुमार (21), बांक गांव निवासी विशाल कुमार (22) और पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है।

इनके पास से दो देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, लूटा गया लैपटॉप, 52,235 रुपये नकद, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है।

पूछताछ में तीनों ने 22 सितंबर को हसुली मोड़ पर ओवरब्रिज पर और 24 सितंबर को फेसर थाना क्षेत्र में CSP संचालक को गोली मारकर लूट की घटना को स्वीकार किया है।
वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

औरंगाबाद। समाहरणालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कांति कुमारी को निगरानी विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

टंडवा थाना के सिकरिया मनियर गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी पूनम देवी ने 15 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सेंटर प्रभारी ने 15 हजार की मांग की है। शिकायत के सत्यापन के बाद 21 सितंबर को टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को समाहरणालय परिसर में ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी गई थी।
औरंगाबाद: सेवा पखवाड़ा के तहत पिरवां में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसरों की हुई सफाई

औरंगाबाद।मेरा युवा भारत, औरंगाबाद के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मदनपुर प्रखंड के पिरवां पंचायत के पिरवां गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नव ज्योति युवा क्लब के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार मिश्रा और सचिन कुमार की देखरेख में सूर्य मंदिर, देवी स्थान और शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। विशेष रूप से उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया गया कि घर की स्वच्छता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचने और जूट व कपड़े की थैली का उपयोग करने की अपील की गई।

यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी अनिकेत राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर आनंद प्रसाद, तपेश वर्मा, सतीश कुशवाहा, नीरज पाठक, रौशन कुशवाहा, अनीश मिश्रा, धीरज, विक्रांत, सुनीता देवी, मंजू देवी, अर्चना देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत बेरी पंचायत भवन