कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर उछाल,बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सरकार पर साधा निशाना।
देहरादून त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम जनता और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।
इस ताजा मूल्य वृद्धि के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Congressparty #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Oct 1, 2026