उत्तराखंड चार धामों में से एक प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके बावजूद, यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। मौसम खराब होने की वजह से पैदल यात्रा मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। मार्ग पर भारी फिसलन और दलदल होने के कारण पैदल चलने वाले यात्रियों को अत्यंत कठिन और जोखिम भरे रास्तों का सामना करना पड़ रहा है। इस विकट स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द संज्ञान लें और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए आवश्यक सेवाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Yamnotridhaam