गोपालगंज: बरौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पटना ले जाते समय दम तोड़ा; शव सदर अस्पताल भेजा
बरौली थाना क्षेत्र में मे अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतका की पहचान सड़ार गांव निवासी किशुन राम की पत्नी रामेश्वरी देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया गया कि रामेश्वरी देवी बरौली हॉस्पिटल क