आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को महम्मदपुर स्थित त्रिगुणा मैरेज हॉल में 'अभियान बसेरा-2' के तहत भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी ने लाभुकों को पर्चे सौंपे।
इस दौरान सिधवलिया अंचल के 26 और बैकुंठपुर अंचल के 35—कुल 61 पात्र लाभुकों को भूमि का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भूमिहीन गरीबों को उनका हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व व आत्मनिर्भरता आएगी। मौके पर सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह, सिधवलिया CO अभिषेक कुमार और बैकुंठपुर CO शिवम श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
31 views | Gopalganj, Bihar | Aug 16, 2026