सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में माता-पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बड़े बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपित जदू यादव ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह माता-पिता द्वारा उपेक्षा किए जाने और उसकी शादी नहीं कराने से नाराज था. इसी नाराजगी में उसने सोते समय दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरी में बांधकर कमरे में छिपा दिया. खून के निशान मिटाने के लिए कमरे में गोबर से लिपाई की और इसके बाद फरार हो गया. घटना के चार दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.