Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस पर भी नहीं खुला स्कूल, न हुआ ध्वजारोहण; ग्रामीणों में भारी आक्रोश क्रॉसर- BSA साहब को दूर भाषा से संवाद करने की कोशिश पर कॉल बिजी कर दिया गया जालौन। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत जमलापुर जुन्नारदार के मजरा खेड़ा कनार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी विद्यालय नहीं खुलने और ध्वजारोहण न होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए था, लेकिन विद्यालय बंद रहा और न तो शिक्षक पहुंचे और न ही तिरंगा फहराया गया। ग्रामीणों ने इस मामले को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और बच्चों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में विद्यालय में ध्वजारोहण तक न होना बेहद गंभीर लापरवाही है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराकर जिम्मेदार शिक्षक एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय बंद रहने और ध्वजारोहण न होने की आखिर जिम्मेदारी किसकी है? ग्रामीणों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। - Jalaun News