Public App Logo
सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, सुपौल सावन कुमार ने जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। आवेदकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। - Supaul News