Public App Logo
कांकेर शहर के माहुरबंद पारा स्कूल के पीछे सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 15 फीट लंबा अजगर सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने अजगर का वीडियो बना लिया। सूचना मिलते ही तत्काल स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बारिश के मौसम में अक्सर रिहायशी इलाकों और सड़कों पर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। #chhattisgarh #kanker #bastar #reels #viral - Kanker News