Public App Logo
समय-सीमा बैठक | राजस्व प्रकरणों पर सख्त निर्देश कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने समय-सीमा की बैठक में राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नामांतरण, बंटवारा, फौती, बी-1, जाति प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के प्रकरणों में तेजी लाने के साथ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), डीएमएफ, नियद नेल्लानार, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस केंद्रों सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। - Kanker News