बारुण में Asclepius Wellness (AWPL)के नए कार्यालय का शुभारंभ, स्वास्थ्य जागरूकता के साथ उत्पादों की दी गई जानकारी
बारुण। बारुण के केसों मोड़ स्थित क्षेत्र में शुक्रवार को Asclepius Wellness Private Limited (AWPL) के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में कंपनी से जुड़े लीडर्स, सदस्य एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता के साथ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य देखभाल और कंपनी के उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में योग्य चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया। साथ ही आयुर्वेद आधारित उत्पादों के संबंध में कंपनी की ओर से उपलब्ध जानकारी भी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के विभिन्न स्तरों से जुड़े कई लीडर्स मौजूद रहे। इनमें रॉयल डायमंड कौशल कुमार सिंह, स्टार सफायर रजनीश सिंह, सफायर लीडर शशिभूषण गुप्ता, रूबी स्टार संतोष सिंह, एमराल्ड लीडर इंद्रलोक कुमार, एमराल्ड लीडर आदित्य कुमार, प्लेटिनम लीडर राजू कुमार एवं एमराल्ड लीडर मयंक शास्त्री प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा लव कुमार, मुन्ना कुमार, अंगद कुमार, राजेश कुमार, शुभम कुमार, कमता सिंह, धनंजय कुमार, आलोक कुमार, सर्वण कुमार, एम.डी. हुसैन, शिव कुमार ओझा, किन्सु कुमार और विकास कुमार सहित कई अन्य सदस्य एवं लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान AWPL से जुड़े व्यावसायिक अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई। कंपनी से जुड़कर काम करने की प्रक्रिया, टीम वर्क और विभिन्न गतिविधियों को लेकर उपस्थित लोगों के साथ चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि नए कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता एवं कंपनी से संबंधित जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में मौजूद सदस्यों ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र में कंपनी की गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।