Public App Logo
छात्राओं की शिक्षा की राह सुगम बनाएगी साइकिल - जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल == महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित === महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में मध्य प्रदेश सरकार की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि यह साइकिल छात्राओं की शिक्षा की राह को सुगम और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार छात्र-छात्राओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। #damoh - Damoh News