Public App Logo
Profile Picture

Jansampark Damoh

@projsdamoh
3010Followers
0Following
जनविश्वास अभियान शिविर से पात्र हितग्राहियों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ- जनपद अध्यक्ष श्रीमती ठाकुर
विकसित भारत' का लक्ष्य तभी पूरा हो सकेगा, जब अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़ेगा और कदम से कदम मिलाकर चलेगा - सांसद श्री लोधी
विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं से हर वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास - विधायक श्री मलैया
जबेरा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित
==

            जनपद सभागार भवन जबेरा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए। इस दौरान शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया।

            कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में स्थापित करने के संकल्प की दिशा में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

            कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण भी किया गया।
प्रदेश के संस्कृति राज्यमंत्री एवं आनंद विभाग राज्यमंत्री द्वय 04 अक्टूबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे
====

            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी 04 अक्टूबर 2026 प्रात: 11 बजे नोहटा से प्रस्थान कर तेन्दूखेड़ा पहुंचेंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी दोपहर 12 बजे नगर परिषद तेन्दूखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत "सेवा सेतु" अभियान में सहभागिता करेंगे। आप अपरान्ह 1 बजे तेन्दूखेड़ा से नोहटा के लिये रवाना होंगे।

            इसी प्रकार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल 04 अक्टूबर 2026 दोपहर 12.30 बजे दमोह से ग्राम पिपरौधा (सकतपुर) के लिये प्रस्थान करें और अपरान्ह 1 बजे ग्राम पिपरौधा में नवनिर्मित आयुष पंचायत भवन का लोकापर्ण करेंगे। राज्यमंत्री श्री पटैल अपरान्ह 2.30 बजे ग्राम हरदुआ जामशा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकापर्ण करेंगे। आप अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम हरदुआ जामशा से दमोह के लिये प्रस्थान करेंगे ।
हिनोता कला में ‘सेवा सेतु अभियान- आपके द्वार’ विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित
====

            हटा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हिनोता कला में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार’ विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम पटेल सहित गोपाल पटेल उपस्थित रहे।

            शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान मंच से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।
जनविश्वास अभियान से हर पात्र नागरिक तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मडियादो बफर प्रबंधन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम
==
बाइक रैली, आदिवासियों ने दी पारम्परिक प्रस्तुतियां
सोयाबीन भावांतर योजना अंतर्गत 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ई उपार्जन पोर्टल पर होंगे पंजीयन
==
 जिले में 23 पंजीयन केंद्रों का किया गया निर्धारण
=
जिला उपार्जन समिति एवं योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा सोयाबीन भावांतर योजना अंतर्गत जिले में निशुल्क पंजीयन हेतु 23 पंजीयन केंद्र निर्धारण किए जाने हेतु आदेश जारी किया गया है । किसान बंधु 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पंजीयन केद्रों में निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।
औषधि दुकानों का सघन निरीक्षण, NRx, MTP किट एवं कोडीन फॉस्फेट युक्त दवाओं के रिकॉर्ड की जांच
==
           कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक महिमा जैन द्वारा दमोह शहर में संचालित दवा दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से NRx श्रेणी की दवाइयों, गर्भपात में उपयोग होने वाली MTP किट तथा कोडीन फॉस्फेट घटक युक्त दवाइयों के क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई।
         इस दौरान टंडन बगीचा स्थित दवा बाजार में संचालित मेसर्स रामाकेम एवं मेसर्स रामगोपाल अग्रवाल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता, उपलब्ध NRx दवाइयों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, MTP किट तथा कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों की सघनता से जांच की गई। शेष आवश्यक दस्तावेज तीन दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
                  निरीक्षण के दौरान तीन दवाइयों के नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें शासकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। थोक दवा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दवाओं का विक्रय केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं को ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान सभी केमिस्टों को HFR एवं HPR ID बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बोतराई में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण

सेवा संकल्प अभियान के तहत पथरिया विधानसभा के ग्राम पंचायत बोतराई स्थित मिडिल एवं हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल के मुख्य आतिथ्य में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।

श्रीमती पटेल ने नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बापू के स्वच्छता संदेश को आत्मसात कर ‘बापू के सपनों का भारत’ बनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान
==
सभी नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का 
हिस्सा बनाएं और अपने आसपास के वातावरण को 
स्वच्छ रखने में योगदान दें- राज्यमंत्री श्री पटेल
==
सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है- संगीता श्रीधर
==
किशुनगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान,
==
राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया ग्रामवासियो के साथ श्रमदान
===
 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा ही मेरा अभियान’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। राज्यमंत्री ने स्वयं स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।
 राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा ग्राम किशुनगंज में स्वच्छता अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दें।
 अभियान के दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई। स्थानीय स्कूल परिसर तथा गांव के तालाब घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। तालाब घाटों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की व्यापक जनभागीदारी रही। राज्यमंत्री के साथ ग्राम प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की।
जनभागीदारी से विकास को मिलती है गति
 राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जनभागीदारी का अर्थ ग्रामीणों और प्रशासन का मिलकर संसाधनों का साझा उपयोग करना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा यदि ग्रामीण अपने ट्रैक्टर और श्रम का योगदान दें तो मशीनों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रशासन द्वारा निभाई जा सकती है। इस प्रकार के परस्पर सहयोग से खेतों के रास्तों और गांव की आंतरिक सड़कों का निर्माण सुगमता से किया जा सकता है।
 उन्होंने बताया जनभागीदारी के इसी मॉडल के माध्यम से इस वर्ष लगभग 75 से 80 सड़कों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। जिन पंचायतों में सरपंचों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके सहयोग से पहल की, वहां सड़कों के निर्माण कार्य को गति मिली।
 राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जब ग्रामीण स्वयं आगे आकर विकास कार्यों में सहयोग करते हैं, तो विकास की गति और तेज होती है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर, सुदृढ़ और विकसित बनाने की अपील की।
 संगीता श्रीधर ने कहा सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित स्थान पर डालने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने से गांव को स्वच्छ, सुंदर, सशक्त एवं समृद्ध बनाया जा सकता है।
 गांधी जयंती के अवसर पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने उपस्थित नागरिकों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अभियान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पौधेरोपण किया गया तथा राज्यमंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान महेश पटेल नें अभियान में शामिल लोगो से इसी तरह लगातार स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील की।
संजय वार्ड हटा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम, हटा विधायक उमादेवी खटीक शामिल हुई
===
 महिला बाल विकास विभाग द्वारा हटा के संजय वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 136 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हटा विधायक उमा देवी खटीक शामिल हुई, जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
 इस अवसर पर लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा उन्हें प्रदान लाभ हेतु सरकार का आभार व्यक्त किया। केंद्र में उपस्थित बच्चों को फल वितरित किए गए एवं लाडली लक्ष्मी योजना की पंजीकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया
संकल्प सेवा अभियान 
==
स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं, गंदगी न फैलाएं - राज्यमंत्री श्री लोधी
===
गांधी जयंती पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया श्रमदान
==
प्रधानमंत्री के आह्वान पर खेर माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित
==
               प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस  17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर खेर माता परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अमले ने सहभागिता कर श्रमदान किया।
  स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से हम अनेक बीमारियों से दूर रह सकते हैं और स्वच्छता से मन भी प्रसन्न एवं आनंदित रहता है, इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संकल्प सेवा अभियान के तहत खेर माता मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान व्यक्त किए।
        श्री लोधी ने कहा महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेर माता मंदिर परिसर में स्थित घाटों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए घाटों की साफ-सफाई की।
      राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा  स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब किसी स्थान पर स्वच्छता दिखाई देती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा स्वच्छता पूर्वक जीवन-यापन स्वस्थ, सुंदर और सकारात्मक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला अस्पताल दमोह और हटा अस्पताल परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान
==
विधायक जयंत मलैया और उमादेवी खटीक ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
===

            स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर, दमोह में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान करते हुए स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की।

            इसी क्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक ने हटा अस्पताल परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता कार्य में भाग लेते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित
==
 सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खजरी में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति तथा ग्राम पंचायत खजरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा अभियान, सेवा मेरा योगदान बांसा कलां में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, शपथ एवं पौधरोपण आयोजित
=
 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा अभियान, सेवा मेरा योगदान’  कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसा कलां एवं संस्था - नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति बांसा कलां के संयुक्त तत्वावधान में किया गया
03 अक्टूबर को विकासखंड और 04 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेगा ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर
==
‘सरकार आपके द्वार’ गाँव और वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिलेंगी लोक सेवाएँ
==
सेवा सेतु अभियान के तहत मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
==
 ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण घटक है ‘सेवा सेतु अभियान’
==
कृषकों, श्रमिकों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
==

            राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ सीधे उनके गाँव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 03 अक्टूबर 2026, शनिवार को विकासखंड स्तर पर तथा 04 अक्टूबर 2026, रविवार को नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

            शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के सभी विकासखंडों में तथा नगरीय क्षेत्रों में, नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर शिविर आयोजित होंगे।

            यह अभियान प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण घटक है। अभियान के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को मौके पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

            अभियान में विशेष रूप से कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचित एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं एवं लोक सेवाओं का लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर निराकरण तथा आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

            ‘सेवा सेतु अभियान’ को ‘जन-विश्वास अभियान’ से भी संबद्ध किया गया है, जिसका उद्देश्य सुशासन, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक जवाबदेही के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु स्थापित करना है।
स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सुखद जीवन की नींव है-राज्यमंत्री श्री लोधी

 'सेवा संकल्प / स्वच्छता अभियान' के तहत खेर माता मंदिर परिसर स्थित घाटों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया
स्वच्छता से संकल्प, स्वच्छता से सम्मान!

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ राष्ट्रव्यापी अभियान एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दमोह के बेलाताल त्रिमूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर सांसद दमोह  राहुल सिंह लोधी, श्याम शिवहरे, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सहभागिता कर श्रमदान किया और परिसर की स्वच्छता की।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए 'स्वच्छ भारत' के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने का आह्वान-राज्यमंत्री श्री पटेल

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम किशुनगंज में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा अभियान’

ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा अभियान’

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ी खेरमाता परिसर, तेंदूखेड़ा में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा अभियान’

हटा विधायक उमादेवी खटीक ने हटा अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए पौधरोपण और स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए-सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी

सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज त्रिमूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।