Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

दानी बिगहा महादलित टोला में वरिष्ठ व्यक्ति ने किया ध्वजारोहण आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा की उपस्थिति में औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा स्थित महादलित टोला, वार्ड संख्या-03 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महादलित टोला के वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने जिले, राज्य एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से उपस्थित बच्चों एवं बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, प्रतिभा और ऊर्जा ही समाज एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों से अपने क्षेत्र एवं जिले की प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने तथा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी को राष्ट्रहित, समाजहित एवं जनकल्याण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिले को विकास के पथ पर निरंतर आगे ले जाने में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर सदर डीएसएलआर श्री श्वेतांक लाल, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महादलित टोला के निवासी, बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

59 views | Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान!
माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद के द्वारा गांधी मैदान, औरंगाबाद में ध्वजारोहण। 🇮🇳✨
#IndependenceDay #औरंगाबाद #रमा_निषाद

🇮🇳 तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान! माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद के द्वारा गांधी मैदान, औरंगाबाद में ध्वजारोहण। 🇮🇳✨ #IndependenceDay #औरंगाबाद #रमा_निषाद

Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), औरंगाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

✨ अम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं डी.ए.वी. दानीबिगहा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

🎼 दानिका संगीत महाविद्यालय, सृजन कला केंद्र सहित अन्य विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया।
🇮🇳 “हर घर तिरंगा” — हर हृदय में राष्ट्रप्रेम, हर घर में तिरंगे का सम्मान।
#HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #हरघरतिरंगा #Aurangabad #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), औरंगाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ✨ अम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं डी.ए.वी. दानीबिगहा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। 🎼 दानिका संगीत महाविद्यालय, सृजन कला केंद्र सहित अन्य विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। 🇮🇳 “हर घर तिरंगा” — हर हृदय में राष्ट्रप्रेम, हर घर में तिरंगे का सम्मान। #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #हरघरतिरंगा #Aurangabad #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026