बहरोड़: बहरोड में चाइनीज मांझे ने पूर्व सेना हवलदार की जान ली, बाइक से कुंड रोड जा रहे लखपत सिंह का गला कटा, रास्ते में हुई मौत
Behror, Alwar | Aug 15, 2026 बहरोड़ की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी पूर्व सेना हवलदार लखपत सिंह की शनिवार को चीनी मांझे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे गांव दोसोद के पास कुंड रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार लखपत सिंह बाइक से कुंड रोड की ओर जा रहे थे।