Public App Logo
🚨 पूर्व सैनिक के घर दिनदहाड़े नहीं, बल्कि 33 दिन पुरानी चोरी ने पुलिस के सामने खड़ी की बड़ी चुनौती! मांढण थाना क्षेत्र के कुतिना गांव में BSF के पूर्व SI कंवरपाल सिंह के घर चोरों ने ताले तोड़कर लाखों के जेवर और करीब 2 लाख रुपए नकद पार कर दिए। 👁️ आंख का ऑपरेशन कराने 12 जुलाई को दिल्ली गए थे… 🏠 लौटे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। 💰 नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। सबसे बड़ा पेंच—वारदात का पता करीब 33 दिन बाद चला। पुलिस के मुताबिक इतने लंबे समय बाद CCTV फुटेज और साक्ष्य जुटाना चुनौती बन गया है। 🔎 अब सवाल—आखिर कब हुई चोरी और कौन था इस वारदात के पीछे? पुलिस CCTV और अन्य सुरागों के जरिए चोरों तक पहुंचने में जुटी है। #Behror #Mandhan #CrimeNews #Theft #KotputliBehror #RajasthanCrime #BehrorNews #BN_News - Behror News