अशोक नगर: पिपरई के आदिवासी मोहल्ला में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, जिला चिकित्सालय में हुआ पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के पिपरई आदिवासी मोहल्ला में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बारोद गांव निवासी भाईलाल आदिवासी की 17 वर्षीय पुत्री महटी आदिवासी उम्र 17 वर्ष पिपरई में अपने मामा के घर आई हुई थी गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 1 बजे घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई।