बागचीनी पुलिस की अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मुरैना /
मुरैना पुलिस द्वारा जिले में रेत एवं पत्थर के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में थाना बागचीनी पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रेत से भरी 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत करीब ₹07 लाख) जब्त की है।
माछौँबाई का पुरा पुलिया पर दी गई दबिश
दिनांक 01.10.2026 को थाना बागचीनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माधोबाई का पुरा की पुलिया (बागचीनी रोड) पर दबिश दी। वहां 01 व्यक्ति रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ खड़ा मिला। फोर्स की मदद से उसे पकड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली की जांच की गई, तो उसमें आसन नदी की अवैध रेत भरी पाई गई।
मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट�
Morena, Morena | Oct 1, 2026