रानी दुर्गावती जयंती पर हरदा में निकली भव्य रैली, जगह जगह ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
। रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर हरदा में गोंडवाना समाज एवं जयस के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।