विकासखंड चौरई में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का सत्र प्रारंभ
========================================================
जिले के विकासखंड चौरई में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं के नए सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पूजन-अर्चन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवक श्री मनोज जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत एवं परिचय के बाद विकासखंड समन्वयक सुश्री अफ़शा खान द्वारा सत्र प्रारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कक्षा संचालन, पाठ्यक्रम के उद्देश्य, फील्ड वर्क एवं विशेष अभियानों के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि श्री मनोज जैन ने नेतृत्व विकास, स्वैच्छिकता एवं सामूहिकता पर अपने विचार रखे। मेंटर श्री अकील खान ने पाठ्यक्रम के सभी विषयों के बारे में जानकारी दी, जबकि श्रीमती संगीता पांडे ने फील्ड वर्क एवं असाइनमेंट के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रैली निकालकर हरियाली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परामर्शदाता श्री अकील अहमद, श्री गहरसिंग मेहदोले, श्रीमती संगीता पाण्डेय सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
32 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026