परिवहन निगम के कार्यक्रम में हरदोई पहुंची राज्य मंत्री रजनी तिवारी, बोली- रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन बस सेवा मुफ्त, और 60 साल से ऊपर की महिलाओं को आजीवन मुफ़्त मिलेगी बस सेवा
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा तोहफा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त, रक्षाबंधन पर विशेष तोहफा महिलाओं ने किया धन्यवाद
हरदोई में योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब बुजुर्ग महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस योजना को लेकर परिवहन निगम हरदोई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण किया गया।
हरदोई में परिवहन निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सामान की किट भी वितरित कि गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 'माता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए तीन दिनों तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई है। इस दौरान महिला अपने साथ एक सहयोगी को भी लेकर यात्रा कर सकती है।
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2026