धनवार: पांकी विधायक सहित भाजपाइयों ने सुनी PM के 'मन की बात' कार्यक्रम
खोरीमहुआ के डोरंडा मंडल अंतर्गत गरजासारण शक्ति केंद्र के चितरडीह स्थित बूथ संख्या 339 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। कार्यक्रम में पांकी विधानसभा के विधायक शशिभूषण मेहता, डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।