महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती फिल्म ‘आदिशक्ति’ का फर्स्ट लुक सामने आया है।
फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द है, जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आदिशक्ति का रूप धारण कर अत्याचारियों का सामना करती है।
फिल्म में राजेश, दीपिका कुमारी, जहांगीर अंसारी और काजल पंडित अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की तर्ज पर दमदार एक्शन और भव्य प्रस्तुति के साथ ‘आदिशक्ति’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है।