Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
updatesthenirmal
अनंता हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह..
Basti, Basti
| Aug 16, 2026
MORE NEWS
जनपद के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने पर बहुत-बहुत बधाई।
Basti, Basti | Aug 17, 2026
हरीश द्विवेदी के भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बस्ती में जश्न, अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में हुई आतिशबाजी बस्ती। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बस्ती के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को जनपद में खुशी का माहौल देखने को मिला। रोडवेज तिराहे पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने कहा कि यह बस्ती जनपद के लिए बेहद गौरव और ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले हरीश द्विवेदी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। अभिनव उपाध्याय ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को मिली जिम्मेदारी से बस्ती की राजनीतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। रोडवेज तिराहे पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान आशीष शुक्ल, महेंद्र शंकर, आकाश सिंह, उत्कर्ष शुक्ल, आलोक पांडेय, संतोष भारद्वाज, सर्वेश पांडेय, सुधांशु त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवांश उपाध्याय, रुपेश शुक्ल, पंकज चौधरी, अजीत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Aug 17, 2026
हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दी बधाई बस्ती। पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में बस्ती से अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने पार्टी में लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। कार्यकर्ताओं के साथ उनका निरंतर संवाद और संगठन को मजबूत करने की उनकी क्षमता उन्हें आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक लेकर पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, योग्यता और समर्पण के बल पर संगठन के शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षमता और निष्ठा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती है। संजय चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि हरीश द्विवेदी अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरीश द्विवेदी के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Basti, Basti | Aug 17, 2026
Basti, Basti | Aug 17, 2026
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 अगस्त 2026* *हरियाली तीज पर पुलिस लाइन में छाई हरियाली, वामा सारथी ने मनाया हर्षोल्लास से पर्व* *बस्ती:* हरियाली तीज के पावन अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती का सभागार कक्ष पूरी तरह हरा-भरा और खुशियों से सराबोर नजर आया। *उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी)* के तत्वावधान में *वामा सारथी अध्यक्षा एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती की धर्मपत्नी प्रियंका सिंह* की अध्यक्षता में पुलिस परिवार के साथ तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर *पत्नी पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संजीवनी मीणा, पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर अंकिता, पत्नी नगर आयुक्त अयोध्या रौशनी, डॉ0 करिश्मा पाण्डेय, पत्नी क्षेत्राधिकारी लाइन दीपा यादव, क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह व क्षेत्राधिकारी एल0आई0यू0 सुश्री रुचि गुप्ता* मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह* ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार का0 शिल्पा मिश्रा महिला थाना, द्वितीय तिलोत्तमा यादव थाना मुंडेरवा व तृतीय कंचन दुबे थाना कोतवाली को मिला। एकल नृत्य में आयुषी मिश्रा, समूह नृत्य में आयुषी यादव व रूबी विजेता रहीं। रैम्प वॉक में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिला थाना की म0क0आ0 ममता यादव व हे0का0 प्रीती गुप्ता का मनमोहक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए खूबसूरत झूलों का सभी ने आनंद लिया। *वामा सारथी अध्यक्षा प्रियंका सिंह* ने कहा कि तीज का पर्व महिलाओं के आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। पुलिस परिवार भी इसी भावना के साथ आगे बढ़े। इस तरह के आयोजन से पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-दूसरे से मिलने और तनावमुक्त होने का अवसर मिलता है। वामा सारथी बस्ती लगातार पुलिस परिवार के कल्याण के लिए स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता और सुंदर सजावट की जमकर सराहना की और कहा कि बस्ती पुलिस परिवार वाकई एक मिसाल है। हरियाली तीज पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी वामा सारथी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन मौजूद रहे। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 16, 2026