Public App Logo
हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दी बधाई बस्ती। पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में बस्ती से अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने पार्टी में लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। कार्यकर्ताओं के साथ उनका निरंतर संवाद और संगठन को मजबूत करने की उनकी क्षमता उन्हें आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक लेकर पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, योग्यता और समर्पण के बल पर संगठन के शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षमता और निष्ठा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती है। संजय चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि हरीश द्विवेदी अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरीश द्विवेदी के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। - Basti News