भीलवाड़ा: कोतवाली थाना सर्कल में हॉक-1 प्रभारी रमेश चौधरी मय जाप्ते ने की कार्रवाई, ब्लैक फिल्म लगी दो थार पर हॉक-1 का डंडा
भीलवाड़ा। शहर में यातायात नियमों की पालना को लेकर हॉक-1 टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की। कोतवाली थाना सर्कल में ब्लैक फिल्म लगी दो थार गाड़ियों को रोककर जांच की गई। वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। हॉक-1 प्रभारी रमेश चौधरी मय जाप्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया।