*प्रेस विज्ञप्ति*
*राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन - एक ऐतिहासिक उपलब्धि*
*सलूणी (चंबा), 5 अक्टूबर 2026*
राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। *यह महाविद्यालय के इतिहास में पहला अवसर है जब इस स्तर की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया जा रहा है।*
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में *पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती आशा कुमारी जी* मुख्य अतिथि रहीं।
*प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी* ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि महाविद्यालय के अस्तित्व के दो दशकों के जश्न के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन करवाना_"हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि हमें पहली बार HPU अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। यह न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे सलूणी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से हमारे छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा।"_
मुख्य अतिथि श्रीमती आशा कुमारी जी ने कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच विकसित करने वाला खेल है। और ऐसे दूर दराज के क्षेत्र ऐसे आयोजन करवाना अत्यंत सराहनीय है।
*आयोजन सचिव श्री गुरदेव सिंह* ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है कि इस प्रतियोगिता में *हिमाचल प्रदेश के 30 से अधिक संस्थानों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं* भाग ले रहे हैं।
- पुरुष वर्ग में 28 टीमें (HPU कैंपस, UIT, HPUDES, HPURC एवं सम्बद्ध महाविद्यालय)
- महिला वर्ग में 18 टीमें
इस चैंपियनशिप की *समग्र संयोजक (Overall Convener) डॉ. जयश्री हैं। समारोह के अंत में श्री दिनेश कुमार* ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा, प्रधान ग्राम पंचायत सलूणी श्री मदन शर्मा जी एवं उप प्रधान, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित जी, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जारीकर्ता
लोक संपर्क अधिकारी
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026