कानपुर में गोकशी कांड के वांछित आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़!
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 7/8 अक्टूबर की रात हुई गोकशी की घटना के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गौ-अवशेष बरामद होने के बाद दर्ज मुकदमे की जांच में जुटी पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
वहीं, 16 अक्टूबर को फजलगंज थाना क्षेत्र में वांछित आरोपियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, SWAT, सर्विलांस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📍 स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
📲 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#KanpurNews #GroundZeroNews #KanpurPolice #Fazalganj #Nawabganj
Mathura, Mathura | Oct 16, 2026