संभल में फर्जी वन अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने का आरोप, 2 गिरफ्तार!
संभल में खुद को वन अधिकारी बताकर किसान से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने के मामले में कैला देवी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
📍 मामला बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर गांव का है। किसान बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने वन अधिकारी बनकर उनसे ₹50 हजार मांगे और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने फरहत अली और पंकज त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी मैराजुल की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों की अर्टिगा कार भी कब्जे में ली है।
⚠️ सावधान रहें! किसी भी अधिकारी के नाम पर पैसे मांगने पर उसकी पहचान की पुष्टि जरूर करें।
📲 संभल की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
.
.
#Sambhal #SambhalNews #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews